Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सूरजपुर मर्डर केस में सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए SP…

रायपुर।   सूरजपुर हत्याकांड मामले में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सूरजपुर के एसपी एम. आर. अहिरे को हटाकर पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर भेज दिया गया है. प्रशांत कुमार ठाकुर को नए एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है. गृह विभाग ने देर रात इस आदेश को जारी किया.

जानिए क्या है सूरजपुर हत्याकांड मामला:

बता दें कि सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. दोहरे हत्याकांड में आरोपी कुलदीप साहू और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सीके चौधरी के अलावा आर्यन विश्वकर्मा, फूलसिंग, सूरज साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

मामले की शुरुआत मुख्य आरोपी कुलदीप साहू की आरक्षक के साथ बहस के साथ शुरुआत हुई थी, जिसके बाद कुलदीप साहू ने आरक्षक पर होटल में कढ़ाई में रखा खौलते हुआ तेल फेंक दिया था. घटना के बाद कुलदीप साहू ने सूरजपुर शहर से बाहर महगंवा स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर उसकी पत्नी और बेटी की हत्या को अंजाम दिया, जिनकी लाश शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिली थी.