Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

फर्जीवाड़ा कर सरकारी जमीन बेची, फरार भाजपा पार्षद गिरफ्तार, मामले में कुल 11 आरोपी जा चुके हैं जेल

दुर्ग। भाजपा पार्षद और एमआईसी सदस्य जोन अध्यक्ष संतोष नाथ उर्फ जलंधर को सरकारी जमीन फर्जी कागजातों से अपने नाम करने और उसे बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वैशाली नगर पुलिस ने इस मामले में पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी पार्षद जलंधर सिंह ने उद्योग विभाग और अन्य की निजी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें अपने नाम रजिस्ट्री कराया और फिर अन्य लोगों को बेच दिया. मामले के खुलासे के बाद वैशाली नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी.

आरोपी पार्षद निर्दलीय चुनाव जीतकर पहले कांग्रेस में शामिल हुआ था और बाद में भाजपा सरकार बनने के बाद भाजपा की सदस्यता ले ली थी. थाना वैशाली नगर में आरोपी जलंधर के खिलाफ एक अन्य जमीन फर्जीवाड़े का मामला भी दर्ज है. इस मामले में जवाहर नगर सुपेला निवासी प्रार्थी देवनाथ गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी कार्तिक नंद शर्मा, पुरुषोत्तम उर्फ अरविंद भाई, राजेंद्र सोनी, हरिश राठौर के साथ मिलकर कोहका वार्ड 14 बाबादीप सिंह नगर की जमीन (खसरा नंबर 5407/4 और 5407/3) का फर्जी पेपर तैयार कर धोखाधड़ी की गई. जिसके बाद वैशाली नगर पुलिस ने इस मामले में धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी भादवि के तहत अपराध दर्ज किया था. मामले में पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, अब मुख्य आरोपी जलंधर को भी पुलिस ने पकड़कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है.