Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गांव में चुगली करने पर लगेगा 5 हजार जुर्माना, ग्रामीणों ने लिया फैसला

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक गांव ऐसा है, जहां अब चुगलीबाजी करने वाले ग्रामीणों की अब खैर नहीं है। अगर कोई ग्रामीण गांव में चुगली करते पाया जाएगा तो उसे 5 हजार एक रुपए दंड देना होगा। हम बात कर रहे हैं ग्राम मेढ़की की। यहां एक-दूसरे को भड़काकर लड़ाने को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर चुगली करने वालाें के खिलाफ अहम फैसले लिए हैं।

बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से तय किया है कि गांव में सार्वजनिक या व्यक्तिगत रूप से किसी व्यक्ति द्वारा एक दूसरे की बातों को लेकर इधर से उधर कर भड़काने वाले चुगलीबाजों पर 5001 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीणों के इस कठोर निर्णय के तहत अब चुगली करने वाले की खैर नहीं है। वहीं सामाजिक व धार्मिक भोज के आयोजन के दौरान कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन कर पहुंचता है तो उसे भी 5 हजार एक रुपये आर्थिक दंड से दंडित करने का फैसला लिया गया है।

गांव का बिगड़ रहा था माहौल

ग्रामीणों की मानें तो आपसी मनमुटाव, छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे से उलझने और कुछ लोग नशा करके किसी के खिलाफ टिप्पणी करते है और एक-दूसरे को लड़वा देते हैं। इसकी वजह से गांव का सौहार्द्र बिगड़ गया था। गांव में खराब माहौल निर्मित हो गया था, जिसकी वजह से ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है।