Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुरवासियों के लिए अच्छी खबर… अपने रायपुर को रखा गया 4 स्टार श्रेणी में

रायपुर।   भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ‘जल ही जीवन’ कार्यक्रम के तहत रायपुर छत्तीसगढ़ का पहला शहर बन गया है, जिसे 4-स्टार श्रेणी की मान्यता प्राप्त हुई है. इस उपलब्धि के लिए नगर निगम रायपुर को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है.

मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित 11 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए कुल 11.38 करोड़ रुपये की पहली किस्त 20 मार्च 2025 को जारी की गई. इसमें से रायपुर नगर निगम द्वारा संचालित 4 एसटीपी को 8.75 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलनी थी, जिसकी प्रथम किश्त के रूप में 6.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए.

रायपुर के प्रमुख एसटीपी और उनकी रेटिंग

नगर निगम रायपुर द्वारा संचालित चार एसटीपी में से

– ग्राम भाठागांव एसटीपी (6 एमएलडी क्षमता) को 3-स्टार रेटिंग मिली.

– ग्राम निमोरा (90 एमएलडी), ग्राम कारा (35 एमएलडी), और ग्राम चंदनीडीह (75 एमएलडी) एसटीपी को 4-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई.

इन एसटीपी के कुशल संचालन और जल पुनर्चक्रण की गुणवत्ता की जांच भारत सरकार द्वारा थर्ड-पार्टी ऑडिट के माध्यम से की गई, जिसके आधार पर इनको स्टार रेटिंग प्रदान की गई. नगर निगम रायपुर इस प्रोत्साहन राशि का उपयोग सभी एसटीपी को ऊर्जा दक्ष बनाने और समय-समय पर तकनीकी उन्नयन के लिए करेगा. इससे जल पुनर्चक्रण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और पर्यावरण हितैषी बनाया जाएगा.

भारत सरकार के ‘जल ही अमृत 2.0’ योजना के तहत जल पुनः उपयोग को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है, जो शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण और सतत विकास के प्रयासों को मजबूत करेगी.