Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुरवासियों के लिए खुशखबरी : राजधानी में शुरू होगी लाइट मेट्रो ट्रेन की सुविधा, मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और महापौर ढेबर के बीच हुआ MOU साइन

रायपुर।     राजधानीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही यातायात समस्याओं से राहत मिलेगी. रायपुर में लाइट मेट्रो ट्रेन जैसी आधुनिक सुविधा शुरू की जाएगी. इसके लिए मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और महापौर एजाज ढेबर के बीच एमओयू साइन हुआ है.

रायपुर के महापौर एजाज ढेबर रशिया के मास्को शहर में चल रहे इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस आयोजन के फलित परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए महापौर ने कहा, लगातार 2022 से 2024 तक मास्को में हुए इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में शामिल होकर रायपुर के विकास के विषय में लगातार प्रयास करता रहा हूं, जिसका परिणाम आज मिला है.महापौर ढेबर ने कहा, 15 देशों के साथ हुए लाइट मेट्रो ट्रेन ज्वाइंट वेंचर ओएमयू में हमारे देश से रायपुर शहर एक है. इस संधि से पूरे देश और खासकर रायपुर को यह जानकारी देते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अब रायपुर में भी लाइट मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है. इसके लिए मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ ओएमयू साइन किया गया है. जल्द ही उनकी टीम रायपुर पहुंचकर आवश्यक रिपोर्ट एवं सर्वे तैयार करेगी.