Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: दिवाली से पहले ही मिल जाएगी सैलरी, सभी विभागों को आदेश जारी

रायपुर।   छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली से पहले सभी सरकारी कर्मचारियों को खुशियों का तोहफा दिया है. सरकार ने दिवाली से पहले ही सभी सरकारी कर्मचारियों को वेतन, मजदूरी, मानदेय, पारिश्रमिक भुगतान करने के लिए आदेश जारी किया है. वित्त विभाग मंत्रालय की तरफ से सभी विभागों, अध्यक्ष, राजस्व मंडल, समस्त विभागाध्यक्ष, सभी संभागीय आयुक्त और सभी कलेक्टरों को यह आदेश जारी किया गया है.

बता दें, इस साल दीपावली अक्टूबर महीने के अंत में है, जिससे सभी कर्मचारियों को महीने भर के खर्च के बाद त्यौहार मनाने के लिए वित्तीय परेशानी का सामना करना पड़ सकता था. ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को त्यौहार से पहले सैलरी मिलने से उनके लिए इस त्यौहार की खुशी दुगुनी होने वाली है.