Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

किसानों के लिए खुशखबरी: आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ने शुरू की माइक्रो ATM की सुविधा, पैसे निकालने-जमा करने समेत मिलेगी 35 ऑनलाइन सुविधाएं

रायपुर।      किसान अब अपनी समितियों के माध्यम से माइक्रो एटीएम से 10 हजार रुपये तक की नकद जमा और निकासी कर सकेंगे. यह सुविधा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मैनपुर, शोभा, कोयबा (बम्हनीझोला) के माध्यम से 1 सितंबर से शुरू की गई है.

शाखा प्रबंधक डी. आर. इंगले ने बताया कि अब किसानों को 35 प्रकार की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिनमें बिजली बिल, पैन कार्ड, मोबाइल रिचार्ज, रेलवे टिकट बुकिंग, एल.पी.जी. गैस बुकिंग, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, रोजगार पंजीकरण, बी1 नक्शा खंसरा, और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी सेवाएं शामिल हैं.

यह सभी सुविधाएं मैनपुर और अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता के बिना, समितियों के स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी. कार्यालीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक है, जहां किसान आसानी से इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.

सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत धान बोनस और समर्थन मूल्य धान की राशि भी किसान अपनी निकटतम समिति में 10 हजार रुपये तक नकद जमा और आहरण कर सकते हैं. इस सुविधा का लाभ उठाकर किसान असुविधा और भीड़-भाड़ से बच सकते हैं.