Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गोमची शिक्षा–सहयोग मिशन: विश्वविद्यालय की पहल से ग्रामीण शिक्षा को मिल रहा नया आयाम

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) की क्षेत्रीय अध्ययन एवं अनुसंधान शाला द्वारा गोद ग्राम गोमची में संचालित “गोमची शिक्षा–सहयोग मिशन” ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रभावी और अभिनव पहल के रूप में उभर रहा है। यह मिशन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला की प्रेरणा तथा विभागाध्यक्ष प्रो. एल. एस. गजपाल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है, जिसमें ग्राम गोमची के सरपंच ईश्वर यादव का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

मिशन के तहत क्षेत्रीय अध्ययन एवं अनुसंधान शाला के विद्यार्थी, शोधार्थी और शिक्षक स्वयंसेवक के रूप में गोमची स्कूल में नियमित रूप से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। स्वयंसेवकों द्वारा गणित, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों में गतिविधि-आधारित शिक्षण, समूह कार्य, प्रश्नोत्तर और रचनात्मक अभ्यास कराए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों की समझ, आत्मविश्वास और सीखने की रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।

इसके अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को “नो बैग्स डे” का आयोजन किया जाता है, जिसमें खेल, कला, रचनात्मक और जीवन कौशल से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विद्यालय प्रशासन और स्थानीय समुदाय ने इस विश्वविद्यालय–स्वयंसेवी पहल की मुक्तकंठ से सराहना की है। यह मिशन विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से ग्रामीण शिक्षा को सशक्त बनाने का एक प्रेरणादायी उदाहरण बन रहा है।