Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नया बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया करोड़ों का सोना

रायपुर। आचार संहिता के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों की ज्वेलरी बरामद हुई है। शहर के टिकरापारा इलाके में यह आभूषण मिले हैं। गहने इतनी बड़ी तादाद में है कि थानेदार की मेज भी जेवर से भर गई। पुलिस ने इसकी खबर आयकर विभाग को दी है। अब सोना कितना है इसका कैलकुलेशन किया जा रहा है।

फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक ये गोल्ड रायपुर के एक कारोबारी का है। कारोबारी के नाम का खुलासा किए बगैर पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार की सुबह नया बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान ये सोना पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस गोल्ड थाने लेकर आई। फौरन आयकर विभाग को भी इसकी खबर दी गई। चूंकि आचार संहिता लागू हैं, प्रशासन भी इस पूरी कार्रवाई को मॉनिटर कर रहा है।

टिकरापारा थाने में जांच की जा रही है। ये बात सामने आई है कि कारोबारी दो-तीन दिन पहले गोल्ड लेकर जगदलपुर गया था। वहां कुछ माल की डील हो गई। बचा हुआ सोना लेकर वो रायपुर आया। इसी बीच चेकिंग में पकड़ा गया। अब तक की जांच में पुलिस को गहनों से जुड़े लीगल डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं।

क्या क्या मिला

10 से ज्यादा पैकेट में सोने की अंगूठियां हैं। गले में पहले जाने वाले 10-15 लाख के हार के कई दर्जन सेट हैं। सोने के कड़े और चूड़ियां हैं। झुमके हैं। कई तरह के लॉकेट और चेन भी बरामद की गई है।

इसी इलाके में वोटिंग होनी है

बरामद हुए सामान को लेकर प्रशासन इस बात की जांच भी करेगा कि सोना कहीं वोटर्स को लुभाने के लिए तो नहीं। टिकरापारा रायपुर दक्षिण विधानसभा इलाके में आता है। यहीं 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है।