Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका, ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों ने डरा-धमका कर किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा।  छत्तीसगढ़ में आज फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सरगुजा में 3 दरिंदों ने एक 15 साल की किशोरी को 4 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप के घिनौने वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता ने घटना की शिकायत दरिमा थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रेमी ने पीड़िता को अपने दोस्त के घर पर मिलने बुलाया था. पीड़िता अपने प्रेमी से मिलने पहुंची ही थी, कि इसी बीच प्रेमी के अन्य दो दोस्त सुरेंद्र सिंह और यशवंत सिंह भी वहां पहुंच गए. इसके बाद दरिंदो ने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देते हुए लगातार 4 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे. 

पीड़िता जब घर लौटी तो उसने परिजनों से अपनी पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पीड़िता के साथ दरिमा थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ पास्को अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और नाबालिक प्रेमी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमांड पर जेल भेज दिया है.