Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

11वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत, CCTV फुटेज आया सामने

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित ऐश्वर्या एम्पायर में शनिवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. अब घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवती को बिल्डिंग परिसर में प्रवेश करते हुए और कुछ देर बाद छत से गिरते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है, आत्महत्या या फिर कोई दुर्घटना है.

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे परिजनों को मिली मौत की खबर

मृतका की पहचान डीडी नगर निवासी आहना जैन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आहना शनिवार दोपहर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी. जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में डीडी नगर थाना पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने लगे. इसी दौरान पुलिस को ऐश्वर्या एम्पायर के नीचे एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली. जब परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की, तो उनके होश उड़ गए.

पुलिस ने घटनास्थल से मृतका की स्कूटी बरामद की है. वहीं बिल्डिंग परिसर में लगे CCTV का फुटेज भी सामने आया है. पहले वीडियो में युवती बिल्डिंग परिसर में एंट्री करते दिख रही है. वहीं दूसरे वीडियो में वह छत से गिरते हुए नजर आई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या थी, आत्महत्या या कोई दुर्घटना. फिलहाल, मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.