Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली, ‘ISIS कश्मीर’ नाम के संगठन ने टीम इंडिया के हेड कोच को दी धमकी, शिकायत दर्ज

नई दिल्ली।   गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। ‘आईएसआईएस कश्मीर’ (ISIS Kashmir) नाम के संगठन ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच को जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी उन्हें ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें सिर्फ तीन शब्द लिखे गए थे -I kill You….

पूर्व BJP सांसद ने गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस से इस संबंध में शिकायत कर एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईमेल भेजने वाले की पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके लिए सायबर सेल की टीम ईमेल को ट्रैक करने की कोश‍िश कर रही है और तकनीकी विश्लेषण के जर‍िए मामले की जांच सघनता से कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह ईमेल किसने और कहां से भेजा।

गौतम गंभीर के कार्यालय ने ये कहा

वहीं गौतम गंभीर के कार्यालय की ओर इस मामले में जानकरी दी गई कि गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है।  बुधवार को उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और इस मामले में FIR दर्ज करने की शिकायत की। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है।

पहलगाम आतंकी हमले गंभीर ने कड़े शब्दों में की थी निंदा

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद गौतम गंभीर ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की थी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी नेता गौतम गंभीर ने इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा था कि भारत इस कायराना हरकत का जवाब देगा। गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. भारत हमला करेगा।

पहले भी मिल चुकी है गंभीर को धमकी

यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकी मिली हो। नवंबर 2021 में, जब वो सांसद थे, तब भी उन्हें ऐसा ही मेल मिला था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 अप्रैल को गौतम गंभीर को दो बार ईमेल के जरिए धमकी मिली, एक दोपहर में और दूसरी शाम को। दोनों मेल में सिर्फ तीन शब्द लिखे थे: “I Kill U (You)”।