Special Story

गैस सप्लाई पर चिंता, होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन बोला– सिलेंडर जमा न करें

गैस सप्लाई पर चिंता, होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन बोला– सिलेंडर जमा न करें

Shiv Mar 11, 2026 1 min read

रायपुर। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की संभावित कमी को…

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

देशभर में आज से गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, जाने कितना कम हो गया सिलेंडर का दाम

नई दिल्ली। अगस्त महीने की पहली ही तारीख को ईंधन कपनी की तरफ से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। आज एक अगस्त से देशभर में एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कमी की गई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 33.50 रुपये की कमी की गई है। हालांकि दरों में यह कमी कमर्शियल सिलेंडरों के लिए लागू होंगे। घरेलू उपयोग वाले सिलेंडरों के दामों में कोई कमी नही की गयी है।

आपको बता दे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती करते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 33.50 रुपये की कमी की गई है। जो कि आज 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपये हो जाएगी, जिसकी मौजूदा कीमत 1665.00 रुपये थी। हालांकि गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की राहत आम उपभोक्ताओं को नहीं मिली है।

14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दामों की समीक्षा की जाती है। इस बार बदलाव केवल कमर्शियल सिलेंडर पर सीमित रहा है। इससे पहले 1 जुलाई 2025 को भी कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 58.5 रुपये की कटौती की गई थी। यह लगातार 5वां महीना है, जब गैस की कीमतों में कटौती की गई है। इससे जुलाई से पहले जून में 24 रुपये, मई में 14.50 रुपये और अप्रैल में कमर्शियल रसोई गैस की कीमतों में 41 रुपये की कटौती की गई थी।