Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एम्बुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी, ढाई करोड़ के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

बलौदाबाजार- एम्बुलेंस की आड़ में हो रहे गांजा तस्करी के एक गिरोह का बलौदाबाजार के भाटापारा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. साथ ही गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ढाई करोड़ रुपये के 750 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है. इस मामले का खुलासा रविवार को एसपी सदानंद कुमार ने किया.

एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि गांजा तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर तस्करी कर रहे हैं. ऐसे ही एम्बुलेंस में गांजा तस्करी की सूचना मिली, जिस पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने नाकाबंदी कर एम्बुलेंस को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर एम्बुलेंसे में 750 किलोग्राम गांजा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है.

एसपी ने कहा कि जीवनदायिनी एम्बुलेंस की आड़ में ये तस्कर गांजा ले जा रहे थे, क्योंकि एम्बुलेंस को सभी रास्ता दे देते हैं. आज पकड़ में आये एम्बुलेंस में तीन राज्य के अलग-अलग नंबर प्लेट मिले हैं, जिन्हें आवश्यकता अनुसार तस्कर बदलते रहते थे और आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच जाते थे. तस्करों के अनुसार, इसके पहले भी उन्होंने यह काम कर चुके हैं, पर इस बार हमारी टीम ने पकड़ लिया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, इनमें और कितने लोग सम्मिलित हैं. वहीं इस सफलता पर आईजी ने भी पुलिस के इस कार्य में लगे अधिकारियों को सम्मानित करने की बात कही है.

बता दें कि ओडिशा के बरगढ़ के रास्ते सारंगढ़-बिलाईगढ़ होते हुए अक्सर गांजा की तस्करी होती है और तस्कर इस मार्ग को बड़ा आसान मानते हैं. पहली बार एम्बुलेंस के सहारे इन्होंने बलौदाबाजार भाटापारा मार्ग चुना था और पकड़े गए.