Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गैंगस्टर अमन साव के करीबी गुर्गे मयंक सिंह को लाया जा रहा रायपुर, पुलिस करेगी पूछताछ

रायपुर। कुख्यात गैंगस्टर अमन साव की करीबी गुर्गे मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को पुलिस रायपुर लेकर आ रही है. उसपर गैंगबाजी, शूटआउट, हत्या और अवैध वसूली के मामले दर्ज हैं. अजरबैजान में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे झारखंड जेल में रखा था. 

जुलाई 2024 में कई राज्यों के रोड कंस्ट्रक्शन और परिवहन से जुड़ी ठेका कंपनी पीआरए ग्रुप के तेलीबांधा स्थित दफ्तर में शूटआउट मामले में में गैंगस्टर अमन साव के साथ एक दर्जन से ज्यादा गुगारों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसी दौरान देश से बाहर बैठकर सोशल मीडिया पर गैंग के लिए धमकाने वाले मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा का नाम सामने आया था.

मांग पूरी नहीं होने पर गोली चलने की कही थी बात

आरोप के मुताबिक रायपुर पुलिस ने 2024 मई में शूटआउट की योजना बनाकर हरियाणा, झारखंड से आए शूटरों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था. पुलिस की जांच के दौरान कथित तौर पर मयंक सिंह ने गैंग में शूटरों की कमी नहीं होने की बात कहते हुए पीआरए ग्रुप के नाम से सोशल मीडिया में धमकियां दी. उसने मांग पूरी नहीं होने पर गोली चलने और निशाना नहीं चूकने की बात कही थी. दो महीने बाद जुलाई में रायपुर गैंग के दो शूटरों ने बाइक पर आकर तेलीबांधा दफ्तर के बाहर गोलियां बरसाई. इस मामले में एक महीने के भीतर पुलिस ने अमन साव गैंग से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा गुर्गों  और शूटरों को गिरफ्तार किया गया. अमन साव को प्रोडक्शन वारंट पर अक्टूबर 2024 में रायपुर लाया गया. रायपुर से झारखंड ले जाते वक्त मार्च 2025 में कथित तौर पर गोली चलाकर अमन साव ने भागने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया.

रायपुर फायरिंग केस में अमन साव समेत 12 गिरफ्तार

गौरतलब है कि 26 मई 2024 को भाठागांव में रायपुर पुलिस ने दो शूटर पकड़े, जो पीआरए ग्रुप पर हमला करने आए थे. पूछताछ के बाद दो लोगों की गिरफ्तारी हुई. इसके बाद 4 आरोपियों को झारखंड में गिरफ्तार किया. 13 जुलाई 2024 को तेलीबांधा के पीआरए दफ्तर के बाहर दो शूटरों ने फायरिंग की थी. पुलिस ने जांच के बाद अमन साव समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया.