Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में युवती से गैंगरेप, पहले तीन आरोपियों ने शराब का किया सेवन फिर बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. तीन दरिंदों ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की. घटना की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई और 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की पहचान आरोपी प्रेमलाल साहू से पूर्व में एक मित्र के माध्यम से हुई थी. 25 नवंबर को प्रेमलाल ने पीड़िता को फोन कर अपने घर बुलाया. पीड़िता स्कूटी से आरोपी के बताए पते पर पहुंची, लेकिन वहां उसने अपना वाहन छोड़ दिया और तीनों आरोपियों के साथ उनके ऑटो में बैठकर एक अन्य स्थान पर गई.

जहां सभी ने मिलकर शराब का सेवन किया. इसके बाद तीनों आरोपियों प्रेमलाल साहू, राजू साहू और धनेश्वर उर्फ राधे निषाद ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद पीड़िता ने आज 26 नवंबर को मुजगहन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी प्रेमलाल साहू (29 वर्ष), राजू उर्फ राजीव साहू (21वर्ष) और धनेश्वर निषाद (33वर्ष) सभी कांदुल गांव के निवासी हैं.