Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में 8 सितंबर को निकलेगी गणेश झांकी, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

रायपुर।  आगामी गणेश विसर्जन और झांकी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन सतर्क और मुस्तैद है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में झांकी समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम उमाशंकर बंदे एवं एएसपी लखन पटले ने की।

बैठक में एडीएम बंदे ने झांकी आयोजकों से आग्रह किया कि वे यातायात व्यवस्था में सहयोग करें और सभी समितियां माननीय न्यायालय एवं शासन के निर्देशानुसार नगर निगम से अनिवार्य अनुमति प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को निर्धारित समय और निर्धारित रूट पर ही झांकी निकलेगी।

एएसपी लखन पटले ने कहा कि झांकियों के समय और अनुशासन का पालन अनिवार्य होगा। समिति के सदस्यों को नशा सेवन से दूर रहने की हिदायत दी गई है। पुलिस की टीमें पूरे जुलूस के दौरान निगरानी रखेंगी और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

इस अवसर पर एएसपी डॉ. प्रशांत शुक्ला, सीएसपी दौलत राम पोर्ते, सीएसपी आईपीएस इशू अग्रवाल सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।