Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीएम हाउस पहुंचे गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब, सीएम विष्णुदेव साय ने तीनों विधायकों से की चर्चा

रायपुर। लंबे राजनीतिक इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीर साफ हो गई है। राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री बनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह 20अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

समारोह के लिए विशेष आमंत्रण कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। देर रात तक इनका वितरण भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और शासकीय अधिकारियों को किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पत्रकारों को कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं दिया गया है। केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और चुनिंदा मेहमान ही समारोह का हिस्सा बनेंगे।

14 मंत्रियों का फार्मूला

वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में 13 मंत्री शपथ ले चुके हैं। संवैधानिक प्रावधानों के तहत 90 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 15% यानी 13.5 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हरियाणा की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्रियों का फार्मूला लागू किया जा रहा है। इसी कारण तीन नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल

राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समारोह को शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न कराया जाए। प्रवेश द्वारों पर सख्त चेकिंग और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इन तीनों के नामों का फाइनल मानकर ही मीडिया में खबर लीक हुई है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार देर रात तक बड़े जोर आजमाइश करने की संभावना है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न

तीनों विधायकों के मंत्री बनाए जाने की खबर जैसे ही उनके क्षेत्रों में पहुंची, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और मिठाइयां बांटी गईं। समर्थकों का कहना है कि यह निर्णय भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देगा। यह मंत्रिमंडल विस्तार भाजपा के लिए सिर्फ संगठनात्मक मजबूती ही नहीं, बल्कि भविष्य के चुनावों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। तीनों क्षेत्रों में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला पार्टी के रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस प्रकार, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत और गजेंद्र यादव का मंत्रिमंडल में शामिल होना छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया अध्याय साबित होगा।