Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एफएसटी टीम ने की बड़ी कार्रवाई, व्यापारी की कार से साढ़े 11 लाख कैश जब्त

सक्ती- जिले में एफएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. एफएसटी टीम ने यहां एक व्यापारी की कार से साढ़े 11 लाख रुपए बरामद किए हैं. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई. 

बताया जा रहा है कि चांपा के व्यापारी अनूप कुमार अग्रवाल अपनी कार से रकम लेकर रायगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी बीच लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के बॉर्डर एरिया में स्थापित FST चेक प्वाइंट में कार की तलाशी ली गई. इसमें व्यापारी के कार की सीट के नीचे एक बैग से साढ़े 11 लाख रुपए नगद पाए गए. अधिकारियों ने रुपए के संबंध में कागजात मांगे मगर मौके पर व्यापारी के पास कोई दस्तावेज मौजूद नहीं थे. फिर एफएसटी टीम के अधिकारियों ने रुपए जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दिया है.