Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सिर से लेकर पांव तक इनके शरीर में लिखा होता है राम नाम… पीएम मोदी ने भी इन्हें याद किया

रायपुर।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ आए है. वे बिलासपुर के मोहभट्टा में आम सभा को संबोधित कर रहे है. इस सभा में पीएम मोदी ने उस समाज को भी याद किया जिनके पूरे शरीर में यानी सिर से लेकर पांव तक राम नाम लिखा होता है. तो चलिए आपको बताते है ये रामनामी समाज कौन है और ये ऐसे क्यों करते है.

छत्तीसगढ़ में एक विशेष समुदाय है जिसे रामनामी समाज के नाम से जाना जाता है. यह समुदाय भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध है. माना जाता है कि इस संप्रदाय की स्थापना परशुराम ने की थी. रामनामी समाज के लोग भगवान राम को ही अपना सब कुछ मानते हैं, और उनकी आराधना ही इनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है.

पूरे शरीर पर ‘राम नाम’ की छाप

इस समुदाय की सबसे अनोखी पहचान यह है कि वे अपने पूरे शरीर पर ‘राम’ नाम का टैटू गुदवाते हैं. यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि भगवान राम के प्रति गहरी आस्था और निष्ठा का प्रतीक है. इनके शरीर पर अंकित हर अक्षर राम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा को दर्शाता है.

लाखों की संख्या में फैला समुदाय

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और आसपास के क्षेत्रों में रामनामी समाज के लाखों अनुयायी रहते हैं. यहां के हर रामनामी व्यक्ति के लिए राम का नाम ही सबसे बड़ा आभूषण है. वे सिर से लेकर पांव तक अपने शरीर को ‘राम’ नाम से अंकित कराते हैं, जिससे उनका राम प्रेम साफ झलकता है.