Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पूरे विश्व में सबसे बड़ी मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल।     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महिदपुर तहसील में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के साक्षी रहे अत्यन्त प्राचीन नारायणाधाम मन्दिर पहुंचकर दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पूरे विश्व में सबसे बड़ी मिसाल है। नारायणा में स्थित भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मन्दिर और आसपास के परिसर को इस प्रकार विकसित किया जाये कि पूरे विश्व से लोग यहां दर्शन के लिये आयें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्हें आज नारायणाधाम पहुंचकर अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी तीज-त्यौहार अत्यन्त धूमधाम से मनाये जायेंगे। हमारे देवस्थान हमारी मूल शक्ति का स्त्रोत रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में आकर विद्या प्राप्त की। प्रदेश में जहां-जहां उनके चरण पड़े, वहां के प्रमुख स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नारायणाधाम के विकास के लिये वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मन्दिर समिति के साथ बैठक करें। श्रीकृष्ण सुदामा स्वर्णगिरि उत्सव विकास समिति द्वारा जो भी आवश्यकताएं बताई जाती है, उन सब की पूर्ति की जाये। इस बार की जन्माष्टमी पूरे प्रदेश में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिये कि जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस बैण्ड द्वारा नारायणाधाम में प्रस्तुति दी जाये।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, घट्टिया सतीश मालवीय, अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक महिदपुर बहादुर सिंह चौहान, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, श्रीकृष्ण सुदामा स्वर्णगिरि उत्सव विकास समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।