Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

UPSC प्रारंभिक परीक्षा से पहले फ्री मॉक टेस्ट: राजधानी के 2 सेंटर में 485 स्टूडेंट देंगे परीक्षा, टॉप-3 प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार

रायपुर-  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए रविवार को जिला प्रशासन रायपुर द्वारा नि:शुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. इस मॉक टेस्ट में शामिल होने के लिए 485 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है. प्रतिभागियों की संख्या को देखते हुए इसे दो पालियों में आयोजित किया जाएगा. इस मॉक टेस्ट के दौरान युवाओं को वास्तविक परीक्षा के अनुभव देने के लिए ऑनलाइन के जगह ऑफलाइन मॉक टेस्ट लिया जाएगा.

बता दें कि मॉक टेस्ट का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषा में होगा. जिला प्रशासन द्वारा मॉक टेस्ट के बाद प्रश्नों के विस्तृत उत्तर भी दिया जाएगा, इसके साथ ही प्रथम 3 स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा.

2 सेंटर में होगा मॉक टेस्ट का आयोजन

जिला प्रशासन ने इस मॉक टेस्ट के आयोजन के लिए कालीबाड़ी स्थित जे.आर. दानी कन्या विद्यालय और चौबे कॉलोनी स्थित शासकीय मायाराम सुरजन विद्यालय का चयन किया है। जहां पहली पाली में सुबह 8 से 10 बजे के मध्य सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में सुबह 11 बजे से 1 बजे के मध्य सी-सेट के टेस्ट होंगे. परीक्षा में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों सुबह 7.40 बजे तक उपस्थिति दर्ज करनी होगी.