Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में कोचिंग सेंटर चलाने वाला ठगी संचालक गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यूपीएससी (UPSC) और पीएससी (PSC) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के नाम पर छात्रों से 18 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले ‘कौटिल्य एकेडमी’ के डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पवन टांडेश्वर, जो घटना को अंजाम देने के बाद से कोचिंग संस्थान बंद कर फरार हो गया था, अब पुलिस की गिरफ्त में है. उसकी पत्नी रूबी मजूमदार भी इस मामले में सह-आरोपी है और फिलहाल फरार है.

क्या था पूरा मामला ?

सरस्वती नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई डेढ़ दर्जन से अधिक पीड़ित छात्रों की शिकायत पर की है. छात्रों ने पुलिस को बताया था कि एकेडमी के डायरेक्टर पवन टांडेश्वर और उनकी पत्नी रूबी मजूमदार ने उन्हें यूपीएससी और पीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग में एडमिशन का झांसा दिया. लगभग 19 अभ्यर्थियों से कुल ₹18,03,105 की फीस ली गई.

फीस लेने के कुछ समय बाद ही, डायरेक्टर ने कोचिंग संस्था को ‘शिफ्टिंग’ का बहाना बनाकर क्लास बंद कर दी. छात्रों ने इंतज़ार किया, लेकिन जब कोचिंग शुरू नहीं हुई, तो उन्होंने डायरेक्टर से संपर्क करने की कोशिश की. पहले तो पति-पत्नी ने छात्रों को बातों में उलझाए रखा, लेकिन बाद में उनके नंबरों को ब्लैकलिस्ट कर दिया और शहर से फरार हो गए.

फैकल्टी को भी नहीं दी सैलरी

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी डायरेक्टर ने एकेडमी में पढ़ाने वाले फैकल्टी सदस्यों के साथ भी धोखाधड़ी की. फैकल्टी को सैलरी चेक के माध्यम से दी गई थी, लेकिन जब चेक बैंक में लगाए गए तो ‘हस्ताक्षर न मिलने’ के कारण वे बाउंस हो गए. इस संबंध में फैकल्टी ने भी डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

छात्रों ने 25 नवंबर 2024 को सरस्वती नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी पति-पत्नी की तलाश कर रही थी. लगभग एक साल की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर पवन टांडेश्वर को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया है. फरार चल रही उसकी पत्नी की तलाश जारी है. पुलिस ने (धारा 318(4), 3(5) BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.