Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

150 करोड़ की ठगी, अंतर्राज्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार : कई राज्यों के पीड़ितों ने पुलिस को बताई अपनी पीड़ा, SSP शशिमोहन बोले – फरार आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

जशपुर।  छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने 150 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद अलग-अलग प्रदेशों से ठगी से पीड़ित लोग जशपुर पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपनी पीड़ा बता रहे हैं. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रदेश से आए लोगों ने एसएसपी शशिमोहन सिंह के समक्ष ठगी होने की बात बताई है. एसएसपी ने पीड़ित लोगों से पूछताछ कर फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही.

दरअसल, जशपुर जिले के पत्थलगांव पुलिस ने बंटी बबली के तर्ज पर ठगी के दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली से धर दबोचा था. इस ऑपरेशन में पुलिस ने बंटी-बबली की तर्ज पर काम करने वाले इन ठगों को पकड़कर जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले में शामिल 2 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर व्यापारियों से की है ठगी

जशपुर पुलिस ने एक ऐसे ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जो राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर देशभर के व्यापारियों से ठगी कर रहे थे. इस गिरोह ने पत्थलगांव के व्यापारी अमित अग्रवाल से स्वेटर सप्लाई के नाम पर 5 करोड़ 70 लाख रुपये की ठगी की. यही नहीं, यह गिरोह उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 150 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ठगी कर चुका है.

शातिर ठग वाई-फाई कॉलिंग का करते थे इस्तेमाल

व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने SDOP पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की. यह टीम दिल्ली पहुंची और दो दिन तक कैंप लगाकर आरोपियों की तलाश में जुटी रही. आरोपी इतने शातिर थे कि वे वाई-फाई कॉलिंग का इस्तेमाल करते थे और अपने फोन बंद रखते थे, लेकिन पुलिस ने चालाकी से मुख्य आरोपी अनिता उपाध्याय को ट्रैप किया. इस दौरान रत्नाकर उपाध्याय और अनिता उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.