Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जमीन दिखाकर लाखों की धोखाधड़ी, पीड़ितों से एसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

राजनांदगांव। शहर के सहदेव नगर निवासी एक युवक द्वारा लंबे समय से लोगों को जमीन दिखाकर उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। वहीं ठगी का शिकार हुए कुछ लोग आज एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

एसपी कार्यालय पहुंचे नोमेश वर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में सहदेव नगर निवासी सईद खान ने लखोली बाईपास के समीप उन्हें लगभग 5000 स्क्वायर फीट का एक प्लॉट दिखाकर एग्रीमेंट किया और 6 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने जमीन की रजिस्ट्री कराने में टालमटोल की। तब पैसे वापस मांगने पर पैसा भी नहीं दिया। वहीं एक अन्य शिकायतकर्ता निरंकार पलाई ने बताया कि सईद खान ने उनसे भी 1000 स्क्वायर फीट जमीन बिक्री के लिए ढाई लाख में सौदा किया था और 2,30,000 रुपये चेक और फोनपे के माध्यम से उसे दिया गया था। इसके बाद उसने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और पैसा भी वापस नहीं किया। ठगी का शिकार हुए लोगों द्वारा थाने में शिकायत करने के बाद भी कई बार सईद खान को बुलाया गया और उसने थाने में रुपये वापस करने का लिखित आश्वासन भी दिया, लेकिन इसके बाद भी उसने किसी के रुपये वापस नहीं किए। इस मामले में एसपी अंकिता शर्मा से शिकायत करने के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

इस पूरे मामले में एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि जमीन दिखाकर धोखाधड़ी करने की शिकायत मिली है। मामले की तस्दीक कर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी कार्यालय पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने कहा कि लगभग 8 से 10 लोगों के साथ सईद खान ने इसी तरह जमीन बिक्री के नाम पर ठगी की है। उन्होंने बताया कि रुपये देने के एग्रीमेंट और अन्य दस्तावेज सभी के पास हैं। इसके बावजूद थाना में कई बार आवेदन किए गए, लेकिन उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सईद खान द्वारा जिस जमीन को दिखाकर सौदा किया जाता रहा, वह जमीन भी उसकी नहीं है।