Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आवास में फर्जीवाड़ा, रिश्वतखोरों के हाथों में शासन की महत्वाकांक्षी योजना, याचिका और जांच के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई…

सक्ती। जिले में पीएम आवास के नाम पर रिश्वत लेकर जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. रोजगार सहायक को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ गरीब परिवार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है, जो फर्जी जिओ टैग कर मकान बने बिना ही पैसा निकलवा रहा है, और उसमें खुद भारी भरकम कमीशन खा रहा है. 

सक्ती के ग्राम हरेठी में कई हितग्राहियों के नाम से रोजगार सहायक ऐसा ही फर्जीवाड़ा कर सरकार को चूना लगा दिया है. इस पूरे खेल में जनपद के कई अधिकारियों की भी संलिप्तता बताई जा रही है. गांव के जय कुमार की शिकायत के बाद पूरे मामले में जांच शुरू तो की गई है, जिसमें कई हितग्राहियों के बयान के बाद फर्जीवाड़ा किया जाना पाया गया है.

वहीं मामले की जांच करने पहुंचे जनपद अधिकारी गौरीशंकर चौधरी और मधुसूदन पटेल ने अभी तक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया है, जिससे मामला गड़बड़ नजर आ रहा है. सवाल यह है कि पूरे मामले की जांच का जिम्मा जनपद के ही अधिकारियों को दिया गया है, जो खुद सरकार की महत्वाकांक्षी को पलीता लगाने में जुटे हुए हैं.

नहीं मिला है जांच प्रतिवेदन

सक्ती जनपद सीईओ प्रीति पवार ने बताया कि हरेठी पंचायत में पीएम आवास में रोजगार सहायक अजय बरेठ द्वारा गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसमे टीम बनाकर जांच कराई गई है. जांच टीम ने अभी प्रतिवेदन नहीं दिया गया है. जांच प्रतिवेदन आते ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.