Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धान खरीदी में फर्जीवाड़ा : समिति प्रबंधक और प्रभारी पर एफआईआर दर्ज

रायपुर- सरगुजा जिला प्रशासन की टीम की ओर से विकासखंड लखनपुर के धान खरीदी केंद्र अमलभिट्ठी में धान खरीदी हेर-फेर के मामले में कार्रवाई की गई है. पुलिस ने मामले की पुष्टि पर समिति प्रबंधक और प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

उल्लेखनीय है कि इस धान खरीदी केंद्र में 19 जनवरी को 1957.60 क्विंटल फर्जी धान खरीदी कर कुल 42 लाख 73 हजार 440 रुपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने का मामला संज्ञान में आया था. इसमें जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी की ओर से समिति प्रबन्धक जैनेन्द्र प्रसाद राजवाड़े और धान खरीदी प्रभारी सह डाटा एंट्री ऑपरेटर शैलेन्द्र राजवाड़े से पूछताछ की गई थी. अब मामले की पुष्टि होने पर इनके विरुद्ध थाना दरिमा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है.