Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा : सनी लियोन के नाम से एंट्री करने वाला सायबर कैफे संचालक गिरफ्तार

जगदलपुर।  फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन योजना के तहत पैसे लेने के मामले सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में बवाल मचा रहा. वहीं इस मामले में सरकार ने सख्ती से कार्रवाई की. अब फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना के लिए पोर्टल में इंट्री करने वाले सायबर कैफे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि इससे पहले योजना का लाभ लेने वाले युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है.

इस मामले में आगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया गया है. वहीं परियोजना अधिकारी और महिला सुपरवाइजर को निलबिंत कर दिया गया है. बस्तर थाना प्रभारी हर्ष धुंरधर ने बताया कि फर्जीवाड़ा कर योजना का लाभ लेने वाले बस्तर नगर पंचायत में संचालित सायबर कैफे संचालक नरेंद्र सेठिया को भी गिरफ्तार किया गया है.

टीआई ने बताया कि जब मामले की बारिकी से जांच की गई तो पता चला कि योजना के तहत फार्म भरने लेकर योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए बस्तर स्थिति सायबर कैफे के कम्पयूटर का उपयोग किया गया है. सायबर कैफे संचालक नरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो नरेंद्र ने बताया कि उसने ही सनी लियोनी के नाम के दस्तावेज बनाए थे और उसने ही सारे डाक्यूमेंट योजना के लिए पोर्टल में अपलोड किये थे.

पहले ही गिरफ्तार हो चुका है एक आरोपी

सायबर कैफे संचालक नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि दस्तावेज बनाने से लेकर पोर्टल में रजिस्ट्रेशन तक का काम उसने ही किया था. इस काम में पहले गिरफ्तार किए गए वीरेंद्र कुमार जोशी का इन्वालमेंट नहीं था, लेकिन वीरेंद्र के बैंक खाते का उपयोग किया गया और पैसे वीरेंद्र के बैंक खाते में आ रहे थे. ऐसे में वीरेंद्र को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. दोनों युवकों को पुलिस ने रिमांड पर जेल भेज दिया है.