Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

फ्लैट खरीदी-बिक्री में फर्जीवाड़ा, पटवारी के असिस्टेंट समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।  फ्लैट खरीदी-बिक्री के मामले में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में पटवारी का असिस्टेंट सलमान खान और फ्लैट के मालिक भरत मतलानी शामिल हैं. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सलमान खान ने भरत मतलानी से 3500 रुपए लेकर फर्जी कब्जा प्रमाण पत्र तैयार किया था. इस फर्जी दस्तावेज़ को असल कब्जा प्रमाण पत्र के रूप में उपयोग में लाया गया. इसके बाद यह कुटरचित दस्तावेज़ एक फ्लैट की बिक्री में इस्तेमाल किया गया.

मामला तब सामने आया जब उमेन्द प्रसाद बंजारे ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई. बंजारे ने बताया कि उन्होंने पिंकी मतलानी से एक फ्लैट खरीदा था, लेकिन जब वह कब्जा प्रमाण पत्र को जांचने पहुंचे तो पता चला कि वह दस्तावेज़ फर्जी था.

इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सलमान खान और भरत मतलानी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 338, 340 (2) के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.