Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

Shiv Mar 11, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में दफ्तर खोलकर ठगी कर रहा फ्रॉड गिरफ्तार, कांकेर पुलिस ने दबोचा

कांकेर। एडवांस्ड इंटरनेशनल नामक कंपनी के नाम पर लोगों को डीलरशिप और मॉड्यूलर किचन लगवाने का झांसा देकर अंतरराष्ट्रीय ठगी करने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है. कांकेर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर रायपुर स्थित उसके दफ्तर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जहां उसे अपराध की गंभीरता को देखते हुए जेल भेज दिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर निवासी अजय गांधी ने 5 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज की. शिकायत में बताया गया कि रायपुर निवासी आरोपी यशवंत सिन्हा पिता आरके सिन्हा ने एडवांस इंटरनेशनल कंपनी के मॉड्यूलर किचन की डीलरशिप देने के नाम पर उनसे 5 लाख रुपए लिए थे. आरोपी ने वादा किया था कि वह कंपनी का आउटलेट खोल कर देगा और मॉड्यूलर किचन के सारे सामान उपलब्ध कर आएगा. लेकिन, आरोपी ने ऐसा कुछ नहीं किया और प्रार्थी को उसके रुपए भी वापस नहीं दिए.

प्रार्थी अजय गांधी लगातार आरोपी से संपर्क कर अपने पैसे की वापसी की मांग की. लेकिन, रकम वापसी करने आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा. आरोपी की नियत को देखते हुए प्रार्थी अजय गांधी ने इस मामले की पूरी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. जहां पुलिस ने मामले में अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपी यशवंत सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है.