Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भीषण सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के 4 जवानों की हुई दर्दनाक मौत, एक जवान गंभीर रूप से घायल…

धमतरी। धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी बाईपास के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. सूचना पर तत्काल मौके पर अर्जुनी थाना पुलिस ने घायल जवानों को उपचार के लिए और दिवंगत जवानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना किया.

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर 201 बटालियन से जवानों को लेकर आ रही डिजायर कार खपरी बाईपास पर सड़क किनारे ट्रक से जा भिड़ी. भिड़ंत इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. गैस कटर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार के अंदर फंसे जवानों को उन्हें बाहर निकाला गया. दर्दनाक हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं गंभीर रूप से घायल दो जवानों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. हादसे में एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कार्रवाई में जुटी है.