Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

असम विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के 4 मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, डिप्टी सीएम साव बोले- 

रायपुर। भारत के 5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता-मत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद विजय बघेल को असम के 4 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे सभी आज रायपुर से असम दौरे के लिए रवाना हुए. असम रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम साव ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से दौरे को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं को अन्य राज्यों के चुनावों में जिम्मेदारी मिलती है. असम विधानसभा चुनाव में 4 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली है. 

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि मुझे, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद विजय बघेल और वित्त ओपी चौधरी को एक-एक लोकसभा क्षेत्र सौंपा गया, जिसमें प्रचार को लेकर दौरा है. उन्होंने आगे कहा कि “असम अशांति से निकलकर विकास की ओर बढ़ रहा है. वहां पर भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है. स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी प्रचार जारी है.”

बता दें, डिप्टी सीएम अरुण साव को जहां असम में 9 विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी को वहां पर 10 विधानसभाओं का जिम्मा मिला है. वे करीब एक सप्ताह के असम प्रवास पर हैं. इसके अलावा दुर्ग के सांसद विजय बघेल को भी डिब्रूगढ़ लोकसभा की 10 विधानसभाओं की कमान सौंपी गई है.

कांग्रेस कमजोर और मुद्दा विहीन हो चुकी है : डिप्टी सीएम साव

वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की परफॉर्मेंस के आधार पर रैंकिंग तय किये जाने वालो बयान पर डिप्टी सीएम साव ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले वे केंद्रीय नेताओं का परफॉर्मेंस देखें, फिर प्रदेश के नेताओं का और उसके बाद जिलाध्यक्षों का परफॉर्मेंस देखें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह कमजोर, दिशाहीन और मुद्दा विहीन हो चुकी है.

विकास के लिए बस्तर का नक्सलमुक्त होना जरूरी : डिप्टी सीएम साव

वहीं केंद्र सरकार द्वारा नक्सल मुक्त जिलों की सूची की जारी करने को लेकर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद पर सख्त कार्रवाई हो रही है. शहर में ड्रग्स और नशे के खिलाफ बड़ा अभियान भी चलाया जा रहा है. नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर चल पड़ा है. उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के लिए उसका नक्सलमुक्त होना जरूरी है. साथ ही बचे हुए जिलों में भी तेज विकास की तैयारी है.

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर डिप्टी सीएम साव का बयान

21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी होना है. इसे लेकर भी डिप्टी सीएम साव ने कहा कि चुनाव आयोग ने व्यापक अभियान चलाया है. घर-घर पहुंचकर मतदाता सत्यापन किया गया, जिससे अंतिम प्रकाशन से सूची में शुद्धता आएगी. लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी कदम है.