Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली पर भड़के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, 10 भाजपा सांसदों को लिखा पत्र, तत्काल कार्रवाई की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर और दुर्ग के बीच स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर राजनीतिक तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी के 10 सांसदों को पत्र लिखकर इस टोल प्लाजा को शीघ्र बंद कराने की मांग की है।

उपाध्याय ने पत्र में कहा है कि टोल प्लाजा का ठेका 2015 में समाप्त हो चुका है, जिसे बढ़ाकर 2020 तक सीमित किया गया था। लेकिन अब भी वहां अवैध रूप से टोल वसूली की जा रही है, जो ना केवल नियमों के खिलाफ है बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी डाल रहा है।

उन्होंने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हस्तक्षेप की मांग की और भाजपा सांसदों से आग्रह किया कि वे अपने स्तर पर गडकरी से बात कर इस टोल प्लाजा को बंद कराएं।

विकास उपाध्याय ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 18 दिसंबर 2024 को गडकरी से मुलाकात कर टोल बंद करने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने इसे “मीडिया में झूठा ऐलान” करार दिया और कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह किया गया है।

विकास उपाध्याय के आरोप और मांगे

  • कुम्हारी टोल प्लाजा का टेंडर समाप्त, फिर भी जारी है अवैध वसूली।
  • अवैध वसूली से स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ।
  • भाजपा सांसदों से मांग: नितिन गडकरी से करें चर्चा, टोल बंद कराएं।
  • दोषी एजेंसियों/व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई और भविष्य के लिए स्थायी निगरानी तंत्र बनाए जाने की मांग।
  • कांग्रेस की ओर से लगातार आंदोलनों और प्रदर्शन के बावजूद केंद्र सरकार पर उदासीनता का लगाया आरोप।

विकास उपाध्याय ने दोहराया कि छत्तीसगढ़ की लगभग आधी आबादी इस टोल से किसी न किसी रूप में प्रभावित होती है, ऐसे में इसे जारी रखना जनविरोधी है।