Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व विधायक उपाध्याय ने प्राइवेट स्कूलों में पुस्तकों के मूल्य निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों में पुस्तकें खरीदने में हो रहे अतिरिक्त खर्च को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है. उपाध्याय ने राज्य के मध्यम एवं निम्न वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों के मूल्य निर्धारण की मांग की है.

विकास उपाध्याय ने अपने पत्र में लिखा है कि जिस प्रकार हाल ही में मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कलेक्टर द्वारा निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की पुस्तकों के मूल्य निर्धारण के लिए आदेश जारी किया गया है, जिसमें कक्षा 1 से 2 तक ₹800, कक्षा 3 से 4 तक ₹900, कक्षा 5 के लिए ₹1000 एवं कक्षा 6 से 8 तक ₹1200 की राशि सुनिश्चित की गई है, उसी आदेश को आधार मानकर उन्होंने छत्तीसगढ़ में भी निजी स्कूलों की पुस्तकों के मूल्य निर्धारण के लिए राज्य के मुखिया से निवेदन किया है.

उपाध्याय ने कहा कि आज के दौर में महंगाई चरम सीमा पर है, जिससे छत्तीसगढ़ के मध्यम एवं निम्न वर्ग के छात्र-छात्राओं के परिवारों पर अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है. यदि यह व्यवस्था लागू की जाती है, तो निःसंदेह छत्तीसगढ़ के पालकों को इसका सीधा-सीधा लाभ मिलेगा और यह एक जनहित का फैसला होगा.