Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मंत्री की पत्नी पर सामुदायिक भवन पर कब्जा करने का आरोप, नगर पालिका सभापति ने दिए जांच के आदेश

रायपुर- नगर पालिका निगम रायपुर की सामान्य सभा में नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया पर सामुदायिक भवन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. सामान्य सभा में यह मामला गूंजने के बाद सभापति ने आज मामले की जांच करने का आदेश दिया है. वहीं महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि अगर नियम विरूद्ध कार्य हुआ है तो कार्रवाई होगी.

पूर्व मंत्री की पत्नी शकुन डहरिया पर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने दस्तावेजों के साथ आरोप लगाया है कि सामुदायिक भवन में शकुन डहरिया ने राजश्री सद्भावना समिति के नाम पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. इसके बाद सदन गरमा गया. साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने कहा, निगम और इस स्मार्ट सिटी से भवन पर एक करोड़ रुपया खर्च किया गया है, जबकि खुद कांग्रेस के मेयर इन काउंसिल के सदस्य कह रहे हैं कि भवन किसी को आवंटित नहीं है, इस पर कब्जा है.

इस मामले पर सभापति प्रमोद दुबे ने कमिश्नर को जांच करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि 15 दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाए. वहीं इस मुद्दे को लेकर नगर पालिका निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने कहा, आरोप सही पाए जाने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. दोषी अधिकारियों को बर्खास्त किया जाएगा.