Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- नक्सली बताकर आदिवासियों को मार रहे…

रायपुर। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद बस्तर फिर जल उठा है. नक्सली बताकर आदिवासियों को मार रहे हैं. मारे जाने का सिलसिला उन्हीं क्षेत्र में चल रहा है, जहां उद्योग लगाने का कार्य जारी है. पूर्व में जब हमारी सरकार थी, तब अमन-चैन और शांति थी. अब क्यों बस्तर में आग लग गई है.

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने प्रेस कांफ्रेस में प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश से बड़े संख्या में युवक-युवती गायब हैं, सरकार मौन है. थाना में गायब होने का एफआईआर दर्ज नहीं किया जा रहा था. थाने में धरना देना पड़ा है, फिर शिकायत दर्ज की गई है. लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. गायब होने के पीछे सरकार का हाथ है. हजारों के संख्या में गायब है.

दिग्गज आदिवासी कांग्रेस नेता भगत ने कहा कि बीजेपी आदिवासियों की बेइज्जती करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है. एक साल पहले आदिवासी दिवस के दिन दो बड़े आदिवासी नेताओं को पद से हटाया गया था. मुख्यमंत्री आदिवासी है, लेकिन बहुत दुखद हैं कि कहीं कोई आयोजन नहीं हुआ. देश भर में खुशी मनाते हैं, लेकिन प्रदेश में आदिवासियों को दुखी कर दिया गया. ना ही कोई सरकारी आयोजन, ना भाग लिया गया.