Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राहुल गांधी पर FIR को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान, कहा- उन पर आंच भी आई तो लोग जान दे देंगे…

रायपुर।    राहुल गांधी पर हुए FIR को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है. राहुल गांधी देश के नेता हैं, संविधान देश की आत्मा है. राहुल गांधी पर आंच भी आएगी तो लोग जान दे देंगे. 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से इस्तीफा देकर निकले नेताओं की फिर से कांग्रेस में वापसी होने जा रही है. वहीं कांग्रेस में प्रवेश लेने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है. इसे लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवेश के लिए समिति बनाने का निर्णय अच्छा है. इससे किसी एक नेता की नहीं चलेगी, समिति फैसला लेगी. किसी ने भूल मान लिया तो उसे माफ कर देना चाहिए. 

वहीं बृहस्पत सिंह के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से माफी मांगने को लेकर अमरजीत भगत ने कहा कि दोनों के बीच अंतरंग संबंध है, हमने करीब से देखा है. उन्होंने इसे लेकर कहा- क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात. 

प्रदेश में रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर भी सियासत तेज है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने घुसपैठियों की सूची और फोटो जारी करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार रोहिंग्या बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूची जारी करे. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी सिर्फ दावा करती है, अब तक किसी को पकड़ नहीं पाए. विजय शर्मा युवा हैं, एनर्जेटिक हैं, पर उनके लिए यह काम आसान नहीं है.