Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने BJP विधायक को कहा बंदर… बोले – बंदर जैसा कूदने से कुछ नहीं होता

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने अजीबो-गरीब बयान दिया है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है. उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो बंदर है, वह बंदर की तरह उछलते कूदते रहते हैं. अमरजीत ने क्षेत्र के विकास नहीं करने का आरोप भी लगाया है. पूर्व मंत्री के बयान पर भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने पलटवार किया है।

दरअसल पूर्व मंत्री अमरजीत भगत कांग्रेस के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में मैनपाट पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सीतापुर विधायक तंज कसते हुए कहा, रामकुमार टोप्पो विधायक नहीं बंदर है. कभी नान चाकू चलाता है तो कभी पुलिया के ऊपर से कूदता है. बदर जैसा कूदने से कुछ नहीं होता, समस्या सुनिए और हल कीजिए. टोप्पो गलती से जीत गया है, उसको राजनीति नहीं आता है।

मैं नेता नहीं जनता का बेटा हूं : विधायक टोप्पो

वहीं अमरजीत भगत के बयान पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं को कभी आत्मरक्षा के लिए नान चाकू चलाना सिखाता हूं। कभी कोई मुसीबत में हो तो नदी में कूदकर जनता को बचाता हूं। मैं नेता नहींं मैं जनता का बेटा हूं इसलिए दौड़-धूप करते हुए क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहा हूं। आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा।