Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व महापौर के बेटे को आवारा कुत्तों ने काटा, प्रमोद दुबे ने कहा – सिर्फ कागजों पर चल रही योजनाएं

रायपुर। राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों ने पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के बेटे को दौड़ाकर काट दिया है। इस घटना के बाद प्रमोद दुबे ने सवाल उठाते हुए नगर निगम और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, एक साल में रायपुर में 51 हजार डॉग बाइट हुए हैं। इससे समझ में आ रहा है कि निदान के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है।

दुबे ने कहा, संवेदनशील मुद्दों पर कार्रवाई के लिए जो योजना है वो कागजों पर चल रही है। यह रायपुर नगर निगम और सरकार के बीच टकराव का नतीजा है। सोशल मीडिया में लगातार कुत्ते नोच रहे हैं, काट रहे हैं, घसीट रहे हैं, इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मेरे बेटे को चार कुत्तों ने दौड़ाकर काटा है।

पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा, कुत्तों के नाम पर अधिकारी और भाजपा नेता अपना जेब भर रहे हैं और आम जनता भुगत रहे हैं। आवारा कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और शेल्टर होम सिर्फ कागजों पर संचालित हो रहा है।