Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

28 दिनों तक ED की कस्टडी में रहेंगे पूर्व IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड IAS अफसर आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा 16 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर रहेंगे। दोनों से ईडी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ की जाएगी। आपको बता दे नान घोटाला केस में रिटायर्ड आईएएस आलोक शुक्ला सरेंडर करने के लिए पिछले 5 दिनों से कोर्ट के चक्कर लगा रहे थे। आलोक शुक्ला तीसरी बार सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे थे। जहां ईडी के अधिकारियों की मौजूदगी में कोर्ट में सरेंडर करने की प्रक्रिया के बाद रिमांड जारी किया गया है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रायपुर की ED कोर्ट में आज सुनवाई हुई। नान घोटाले के आरोपी रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा भी कोर्ट पहुंचे। ईडी ने कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट का आवेदन लगाया है। प्रोडक्शन वारंट एक्सेप्ट होने के बाद आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को अगले 16 अक्टूबर तक पूछताछ के लिए ईडी को रिमांड पर दिया गया है। इसके पहले आलोक शुक्ला 18 सितंबर को भी सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे थे। लेकिन कोर्ट ने सरेंडर कराने से इनकार कर दिया था।

कोर्ट ने कहा था कि अभी सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर अपलोड नहीं हुआ है , इसलिए सरेंडर नहीं करा सकते हैं। इसके बाद 19 सितंबर को शुक्ला फिर कोर्ट पहुंचे थे,लेकिन ED के वकील केस डायरी लेकर नहीं पहुंचे थे। जिसके कारण आलोक शुक्ला को वापस लौटना पड़ा था। आज तीसरी बाद आलोक शुक्ला विशेष अदालत में सरेंडर करने पहुंचे थे। जहां ईडी के अधिकारियों की मौजूदगी में आलोक शुक्ला को कोर्ट में सरेंडर की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उन्हे रिमांड पर लिया गया है। बताया जा रहा है कि नान घोटाले में आरोपी बने दोनों रिटायर्ड आईएएस अफसरों से पूछताछ ईडी के दिल्ली स्थित मुख्यालय आफिस में की जायेगी।