Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अपनी ही सरकार में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर हुए नजर बंद, रायपुर में CM हाउस के सामने धरना देने से पहले एम्स के पास रोका

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सियासी तापमान गरमाया हुआ है, वो भी तब जब देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हुए है। सूबे के पूर्व गृहमंत्री और सीनियर आदिवासी नेता ननकीराम कंवर को रायपुर में पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर ननकीराम कंवर आज सीएम हाउस के सामने धरना देने जाने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस के अधिकारियों ने उन्हे एम्स के पास रोक लिया।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच राजनीतिक उबाल देखी जा रही है। एक तरफ आज जहां देश के गृहमंत्री अमित शाह रायपुर से बस्तर दौरे पर पहुंचे हुए है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देने रायपुर पहुंचे हुए है। आपको बता दे ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं पर गंभीर शिकायत करते हुए जिले से हटाने की मांग की थी। साथ ही कलेक्टर को नही हटाये जाने पर आज 4 अक्टूबर से सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठने की धमकी भी दी थी।

कंवर की इस धमकी के बाद जहां मुख्यमंत्री साय ने उनकी शिकायतों की जांच का आश्वासन दिया था। वहीं दूसरी तरफ कलेक्टर को नही हटाये जाने से क्षुब्द्ध होकर ननकीराम कंवर शुक्रवार शाम ही रायपुर के लिए रवाना हो गये थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब वह सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गहोई भवन में नजरबंद कर दिया गया है। इसके बावजूद ननकीराम कंवर गेट कूदकर बाहर निकलने की कोशिश में लगे रहे। ननकीराम कंवर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि…..अगर यही रवैया रहा तो अगली बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।

संभागायुक्त ने कहा….जांच के लिखित आदेश नही मिले

ननकीराम कंवर के इस धरने से ठीक पहले राज्य शासन ने शिकायत पत्र पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच कराकर प्रतिवेदन मांगने की बात कही थी। लेकिन मीडिया से चर्चा में सुनील जैन ने कहा कि शासन की ओर से उन्हें अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलते ही वे जांच कर रिपोर्ट सौंप देंगे। वहीं दूसरी तरफ यह भी बताया जा रहा है कि इस मामले में शासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।