Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल का निधन

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम पूर्व उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बनवारी लाल अग्रवाल का 78 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद 15 अक्टूबर की रात निधन हो गया। उन्हें अंचल में उनके स्नेही नाम “बनवारी भैया” के तौर पर जाना और पहचाना जाता था। बीजेपी के वरिष्ठ नेता बनवारी लाल अग्रवाल के निधन की खबर मिलते ही कोरबा सहित प्रदेश के भापता और नेताओं में शोक व्याप्त है।

राजनीतिक जीवन- छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष रहे बनवारी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध और एक सिद्धांतवादी भाजपा नेता थे। छत्तीसगढ़ राज्य गठित होने के बाद वह राज्य के पहले विधानसभा उपाध्यक्ष बने। इसके अलावा उन्होंने विशेष क्षेत्र विकासप्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। कोरबा के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहने से पूर्व साडा के अध्यक्ष पद पर रहकर उन्होने शहर के विकास में अहम भूमिका निभाई।

आपको बता दे वे पिछले एक लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार बालको हॉस्पिटल और कुछ दिन एक निजी अस्पताल में किया गया। लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया। उन्होंने 15 अक्टूबर बुधवार की रात अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।आज 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान दुरपा रोड से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होकर मोतीसागर पारा, कोरबा स्थित मुक्तिधाम जाएगी।