Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के हाउस अरेस्ट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा-

सरगुजा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को रायपुर के गहोई भवन में हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह एक विडंबना ही है कि पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को हाउस अरेस्ट किया गया है। वे छत्तीसगढ़ के नागरिक के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करते। केंद्रीय गृहमंत्री के छत्तीसगढ़ में रहते हमारे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री को हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है। उन्हीं के दल के पूर्व गृहमंत्री इतने सीनियर जनप्रतिनिधि को वर्तमान बीजेपी की ही सरकार नजरबंद करके रखती है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। ननकी राम कंवर अपनी बातों को रखने में हिचकिचाते नहीं हैं।

धरना देने रायपुर पहुंचे थे कंवर

जानकारी के मुताबिक, ननकी राम कंवर मुख्यमंत्री निवास के बाहर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर धरना देने रायपुर पहुंचे थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस और प्रशासन ने उन्हें गहोई भवन में रोक दिया। सुबह से ही एसडीएम और पुलिस अधिकारी भवन के बाहर तैनात रहे और मेन गेट पर ताला जड़ दिया गया।

कंवर के साथ उनके पीएसओ और समर्थक भी अंदर मौजूद थे। समर्थकों ने गेट खोलने की मांग की, लेकिन प्रशासन नहीं माना। यहां तक कि कंवर गेट कूदकर बाहर निकलने की कोशिश भी करते रहे। दिनभर गहोई भवन के बाहर भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनके बेटे संदीप कंवर ने भी पिता को समझाने की कोशिश की। लेकिन ननकी राम कंवर अपने फैसले पर अड़े रहे।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिख चुके हैं पत्र

ननकी राम कंवर लंबे समय से कोरबा कलेक्टर पर कई आरोप लगा रहे हैं। वे पहले ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे 4 अक्टूबर से धरने पर बैठेंगे।