Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष और पत्नी-बेटी के साथ मारपीट, 11 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग।   कुम्हारी सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का अपहरण और मारपीट के मामले में कुम्हारी पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों ने मिलकर राजेन्द्र शर्मा और उनके परिवार के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

दरअसल कुम्हारी के कपसदा गांव के रहने वाले राजेन्द्र शर्मा अपने परिवार के साथ रायपुर से वापस घर जा रहे थे। अकोला गांव में सड़क पर रखे निर्माणधीन सामग्री से किनारे से कार को निकाल रहे थे, इस दौरान अचानक एक मवेशी कार के सामने आ गया और कार से टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर अकोला गांव के दो लड़के आए और राजेन्द्र शर्मा की गाड़ी रोककर ठीक से गाड़ी चलाने नहीं आता कहकर गाली गलौच की।

गांव वालों ने किया था बीच-बचाव

राजेन्द्र शर्मा ने गाड़ी आगे बढ़ाई, लेकिन अकोला गांव के कुछ लड़कों ने पीछा किया और गांव के होटल चौक पर मोटर साइकिल कार के सामने लगाकर राजेन्द्र शर्मा को कार से बाहर निकालकर मारपीट की। वहीं उनकी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की। आरोपी यही नहीं रुके, राजेन्द्र को अपने बाइक में बैठाकर अपने साथ अकोला गांव ले जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। गांव वाले बीच बचाव करने के लिए सामने आए।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुटी थी। पुलिस ने इस मामले में अकोला गांव के कमल साहू, गौतम सेन, विक्की चक्रधारी, परशुराम साहू, बोधन लाल साहू, नारद निषाद, रामगोपाल निषाद, कैलाश साहू, उवेश साहू और राजकुमार नेताम को गिरफ्तार किया है।