Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, झीरम जांच आयोग को लेकर बयानबाजी पड़ गया भारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आपको बता दे विकास तिवारी ने झीरम घाटी हमले से जुड़े बयान और न्यायिक जांच आयोग को लेकर टिप्पणी की थी। तिवारी के इस बयान के बाद पार्टी ने उन्हे नोटिस जारी किया था, जिसमें संतोषजनक जवाब नही मिलने पर पार्टी ने उन्हे 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्या से निष्किासित कर दिया है।

गौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जेपी नड्डा ने जांजगीर जिले में झीरम घाटी हमले में कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता के बयान के बाद राजनीति गरमा गयी थी। इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी के झीरम घाटी हमले पर विवादित बयान देते हुए अपने ही पार्टी के सीनियर नेताओं का नार्को टेस्ट कराने की बात कहकर कटघरे में खड़ा कर दिया था। नार्को टेस्ट की मांग वाला पत्र सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने इसे पार्टी अनुशासन के खिलाफ माना। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर विकास तिवारी को प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था।

इसके साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि विकास तिवारी के दिए गए दस्तावेज और स्पष्टीकरण की समीक्षा के बाद मामला आलाकमान के सामने रखा गया। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर अब छह साल के निष्कासन की कार्रवाई की गई है। पार्टी के भीतर इस फैसले को अनुशासन बनाए रखने के सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं पार्टी के इस एक्शन के बाद अब तक विकास तिवारी की तरफ से कोई बयान सामने नही आया है। अब सबकी नजर इस कार्रवाई के बाद विकास तिवारी के अगले कदम पर टिकी है।