Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुत्र चैतन्य की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम ने कसा तंज, कहा- इनके दिमाग में बसा हुआ है भूपेश बघेल का डर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार हरेली तिहार के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर पूरे पारंपरिक अंदाज में त्योहार मनाया। उन्होंने कृषि उपकरणों की पूजा की और गेड़ी चढ़कर प्रदेशवासियों को हरेली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनका पूरा परिवार भी शामिल रहा।

भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि “मेरे बेटे चैतन्य बघेल को तीन महीने पहले  गिरफ्तार नहीं किया। उसे नोटिस तक नहीं दिया गया, उसके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया गया। मैं अडानी के खिलाफ बोला तो बदले में मेरे बेटे को जेल भेज दिया गया। यह सब राजनीतिक साजिश है।”

उन्होंने आगे कहा –
“हम अंग्रेजों के खिलाफ लड़े हैं, हमारे पूर्वज स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। मेरे बाबूजी कहते थे – जेल हमारा दूसरा घर है। हमें लड़ना है तो हिम्मत और रणनीति से लड़ना होगा, रो-रो कर नहीं। मोदी ने मेरे बेटे को जेल भेजा है, अब उनकी सरकार जाएगी।”

गोठान पर भी साधा निशाना

हरेली के मौके पर गोठानों को लेकर भी भूपेश बघेल ने मौजूदा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “बीजेपी एक तरफ गाय पर राजनीति करती है, वहीं दूसरी ओर गोठानों को बंद करने में जुटी है। गाँव के लोग अब भी कहते हैं कि गोठान के लिए सुरक्षित की गई 5 एकड़ जमीन ही असली बचाव है।”

उन्होंने यह भी बताया कि स्वसहायता समूह की महिलाएं उनसे मिलने आई थीं और उन्हें बताया कि उन्हें गोठान की ज़मीन खाली करने का नोटिस दिया गया है। “अब वहाँ सामुदायिक भवन बनाने की बात कही जा रही है। यह सीधे-सीधे महिला समूहों के काम में बाधा डालने जैसा है,” उन्होंने कहा।

पारंपरिक रंग में दिखे भूपेश

हरेली के अवसर पर भूपेश बघेल गेड़ी चढ़ते नजर आए और ग्रामीण संस्कृति को जीवंत किया। उन्होंने कहा कि “हरेली केवल त्योहार नहीं, हमारी पहचान और कृषि परंपरा का उत्सव है। इसे जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।”