Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कवर्धा में भाजपा पर बरसे पूर्व सीएम : बोले- सत्ता इनके हाथ में है…तो महादेव सट्टा ऐप बंद क्यों नहीं करवा रहे

कवर्धा। चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा कई जिलों का दौरा कर रही है। इसी बीच दोनों में राजनीतिक घमासान चल रहा है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज कवर्धा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने महादेव ऐप सट्टा को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। क्या कुछ कहा…पढ़िए

बता दें, राजनांगांव से प्रत्याशी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भापजा को घोटाले की याद दिलाते हुए कहा कि, ये लोगों ने हम पर शराब घोटाला, चावल घोटाला, महादेव ऐप सट्टा घोटाला का आरोप लगाया है। लेकिन जब इनके हाथ में सत्ता आ गई तो महादेव सट्टा ऐप बंद क्यों नहीं करवा पा रहे हैं। साथ ही कहा कि, सत्ता इनके हाथ में है। अगर हमने घोटाला किया है तो जांच करके सजा दे दी जाए।

भारत में वन नेशन वन इलेक्शन नहीं करवाया जा सकता

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कहा कि, इस तरह से चुनाव भारत में संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि, अगर चुनाव एक साथ होता है तो नगर पालिका या फिर कोई भी सरकार दो साल के अंदर गिर जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो बार-बार चुनाव करवाना पड़ेगा, इस बीच में राष्ट्रपति कानून भी लगाना पड़ सकता है।

बैलेट पेपर से चुनाव बेहतर है

पूर्व सीएम बघेल ने बैलेट पेपर से चुनाव को लेकर कहा कि, कांग्रेस शासनकाल में नगरीन निकाय चुनाव बैलेट पेपर से करवाया था। इस तरह से चुनाव कराने में अनपढ़ आदमी भी चुनाव चिन्ह समझ सकेगा। ईवीएम तो बड़े-बड़े लोग नहीं समझ पाते, तो आम लोग कैसे समझ पाएंगे।

उद्योगपितयों का टेक्स माफ किया

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम बघेल ने कहा कि, देश के उद्योगपितयों का टेक्स माफ कर दिया जाता है। महिलाओं को पैसे बांट रहे हैं, लेकिन जब हमने कार्ज माफ किया था और धान समर्थन मूल्य बढ़ाया था तो भाजपा परेशान हो रही थी।