Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर शेयर किया कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज का VIDEO, कहा – सत्ता उलटती-पलटती रहती है, एसपी समझ लें…

रायपुर। भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुर्ग एसपी को चेतावनी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा, एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें. सत्ता उलटती-पलटती रहती है, काम ऐसे कीजिएगा कि भविष्य में आंख मिला सकें।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को बजरंग दल द्वारा रोकने का आरोप लगाया गया है. इस मामले को लेकर सोमवार को भिलाई चरोदा निगम के सभापति और उनके समर्थकों ने जिम में घुसकर जिम संचालक के साथी अमित लखवानी से मारपीट की. फिर थाने लाकर भी उनसे मारपीट की. इसके विरोध में देर रात भाजइयों ने भिलाई 3 थाने का घेराव कर दिया. साथ ही मारपीट करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपराध दर्ज कराया. वहीं आज कांग्रेस ने भी पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

झड़क में थाना प्रभारी और पालिका अध्यक्ष घायल

बजरंग दल के युवाओं पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आज कांग्रेसी भिलाई 3 थाना का घेराव करने निकले. इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया है. इस बीच कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई. इस झड़प में थाना प्रभारी कपिल पांडेय और नगर पालिका कुम्हारी अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर घायल हो गए हैं.