Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

इंडिगो फ्लाइट में फंसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक, महापौर! तकनीकी खराबी से 40 मिनट तक लॉक रहा दरवाज़ा

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट से आज दोपहर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई। दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट करीब 40 मिनट तक लॉक हो गई, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई।

इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक चातुरी नंद, और रायपुर महापौर मीनल चौबे जैसे कई प्रमुख नेता सवार थे। फ्लाइट दोपहर 2.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते विमान का मुख्य दरवाजा खुल नहीं पाया।

लगभग 40 मिनट तक एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एयरलाइन के तकनीकी विशेषज्ञों और ग्राउंड स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला, तब जाकर सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल सके।

हालांकि घटना में किसी यात्री को शारीरिक क्षति नहीं हुई है, लेकिन इस लापरवाही और तकनीकी गड़बड़ी को लेकर एयरलाइंस की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा और तकनीकी मानकों की पुन: समीक्षा की मांग की जा रही है। फिलहाल, इंडिगो की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।