Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कुख्यात नक्सली हिड़मा के एनकाउंटर पर पूर्व CM बघेल का बयान: कहा-

रायपुर। छत्तीसगढ़–आंध्रप्रदेश सीमा पर मारेदुमिल्ली क्षेत्र में हुई बड़ी नक्सली मुठभेड़ के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा समेत 6 नक्सलियों के ढेर होने पर बघेल ने जवानों की सराहना की, लेकिन साथ ही प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला भी बोला।

“हिड़मा का मारा जाना नक्सलियों की कमर तोड़ने वाली बात” — भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिड़मा जैसे खूंखार नक्सली का मारा जाना सुरक्षा बलों के मनोबल को बढ़ाने वाली बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा- “हिड़मा का मारा जाना नक्सलियों की कमर तोड़ने वाली बात है। जवानों को यह बड़ी सफलता मिली है और यह नक्सलियों के लिए भारी नुकसान है।”

लेकिन इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने आदिवासी विकास की नीतियों को कमजोर कर दिया है।

“आदिवासियों को रोजगार देना हमारी नीति थी, अब वह लागू नहीं हो पा रही”

भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार में आदिवासियों को रोजगार देना और बस्तर सहित पूरे आदिवासी अंचल का विकास प्राथमिकता थी। लेकिन उनके अनुसार, वर्तमान सरकार उस रास्ते पर चलने में विफल रही है। उन्होंने कहा- “हमारी नीति आदिवासियों को रोजगार देना और उनके विकास को आगे बढ़ाना रही है। लेकिन अब वह नहीं हो पा रहा, यह इस सरकार की विफलता है।”

विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर कही ये बात

बघेल ने विशेष सत्र को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह पुराने विधानसभा भवन का आखिरी सत्र था, लेकिन इसके बावजूद महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी। उन्होंने कहा- “हमने छत्तीसगढ़ यात्रा पर चर्चा की, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों पर बात नहीं हुई। धान खरीदी हो या बस्तर में जमीन कब्जे की घटना, इन मुद्दों पर चर्चा की जरूरत थी, लेकिन सरकार ने उनसे दूरी बनाई। अब इन मुद्दों को हम नए विधानसभा भवन में मजबूती से उठाएंगे।”